भीषण सड़क दुर्घटना में तीन मरे कई गंभीर रूप से घायल

Three seriously injured in severe road accident
विजयनगरम, 13 जून-(मिलाप डेस्क)
ज़िले में भीषण सड़क दुर्घटना घटी। भोगापुरम मंडल के पोलीपल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह दुर्घटना घटी। काशी से यात्रियों को वापस ला रही बस को लॉरी के टक्कर मारने से तीन यात्री मारे गये तथा कई अन्य घायल हो गये। यात्री कुछ ही घंटों में अपने-अपने घर पहुँचने वाले थे कि यह दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान विशाखापट्टनम ज़िला, नरसीपट्टनम के निवासियों के रूप में की गई। बस में फँस गये यात्रियों को काफी प्रयासों के बाद बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को समीप के अस्पताल ले जाया गया। कई यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई गई।
Comments System WIDGET PACK