अाज का भविष्यदर्पण

todays  prediction
गुरूवार, दिनांक 24-5-2018 पुरूषोत्तम मास शुक्ल 10
ß श्री गणेशाय नमः
।। गुरू का ध्यान ।।
देवानां च ऋषिणां च गुरू कांचन सन्निभम्।
बुद्धि भूतं त्रिलोकशं सं नमामि बृहस्पतिम्।।
जीवनोपयोगी : जिमी सरिता सागर महँ जाहीं। यद्यपि ताहीं कामना नाहीं, तिमी सुख संपत्ति बिनहीं बुलाए धरमशिल पर जाहीं सुभाऐें।।
अाज का रत्न तथा दान : पुखराज है। इसे सोने की अंगूठी बनाकर तर्जनी अंगुली में पहनना चाहिए। बल, बुद्धि, स्वास्थ्य एवं अायु में वृद्धि होती है। चने की दाल,  गुड़, सोना, पीली वस्तुअों का दान करना चाहिए।
मेष : पूर्व में संकल्पिक योजना पूर्णता   के साथ अागे बढ़ेगी। साझेदारी से दूर रह कर कार्य करना ही समझदारी होगी। चल-अचल संपत्ति का बंटवारा होने की संभावना है। दूर नजदीकी की यात्रा में लाभ अाशा जागृत होगी।
वृषभ : अाज का दिन श्रेष्ठत्तम फलयुक्त रहेगा। शेयर बाजार में कमीशन का कार्य कर सकते हैं। किसी विश्वासपात्र व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। वाहनादि सुख उत्तम रहेगा। शारीरिक अारोग्य का विशेष ध्यान दें।
मिथुन : दिन की शुरूअात शुभाशुभ समाचारों से होगी। स्वजनों व कुटुम्बिजनों के साथ वैमनस्य होने की संभावना होगी। सहोदर बहन की बंटवारा में विघ्न सामने अायेगा। यात्रा को विराम दें।
कर्व : गया धन पुनः प्राप्त होगा। संतान के द्वारा समयोचित सहारा मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रचनात्मक कार्य करने का सुअवसर मिलेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल होगा।
सिंह : शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खान-पान के ऊपर नियंत्रण रखें। पुरानी बकाया रकम अा जाने से ऋण भार में कमी अायेगी। रोजमर्रा के कामों में लाभ की अाशा  से मनोत्साह व अात्मबल में वृद्धि होगी।
कन्या : पूर्व से सोची-समझी योजना से लाभान्वित होंगे। कृषकों को पुरूषार्थ का पूरा लाभ मिलेगा। दूर-नजदीकी यात्रा में मांगलिक कार्यों की भूमिका बनेगी। विद्यार्थियों को घूमने-घामने का मौका मिलेगा।
तुला : किसी पर भरोसा करते समय पारिवारिक सदस्यों से सलाह-मशविरा लेकर करें। अचानक मेहमान अाने से व्यर्थ में समय व खर्च होगा। व्यवसायिक महिलाअों का भाग्य साथ नहीं देने से चिन्ता होगी।
वृश्चिक : कारोबार, व्यवसाय में बदलाव लाने से खुशी महसूस होगी। मकान, निर्माणादि कार्यों की शुरूअात होगी। सहोदर भाई-बहनों का अापसी बंटवारा कुछ दिनों के लिए रूकेगा।
धनु : किसी प्रिय मित्र के मिलने से लाभ का संयोग बनेगा। अधूरे कामों को पूरा करने का सुअवसर प्राप्त होगा। वाहनादि उत्तम सुख मिलेगा। किसी भी सरकारी अफसर की धनिष्ठता को त्याग देना ही अच्छा रहेगा।
मकर : बिना वजह का सोच-विचार होगा तथा उच्चाटन व उत्तेजना के कारण किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की संभावना ही रहेगी। भौतिक सुखों के खर्च में जेब पर नियंत्रण रखना अावश्यक है। सुदूर यात्रा में भी असंतोष रहेगा।
वुंभ :  रोजमर्रा के कार्यों में उलझनें व रूकावटें अायेगी। व्यवसाय में पड़ोसियों के द्वारा सतर्वता बरतें। किसी अघटित घटनाअों को लेकर परेशानी महसूस करेंगे। पिता के भ्राता द्वारा पैतृक संपत्ति का बंटवारा होगा।
मीन : अाज का दिन बहुत अच्छा बितेगा। व्यापार, कारोबार में पुरूषार्थ से भाग्य का सितारा चमकेगा। पारिवारिक सदस्यों की अापके ऊपर विशेष कृपा होगी।

विशेष : कोई भी ज्ञान-विज्ञान परमपिता परमात्मा के अागे शत- प्रतिशत सही होने का दावा नहीं कर सकता। फिर भी ज्योतिष शास्त्र व गोचर ग्रहों को प्रधानता है। इसीलिए जन्मपत्रिका, गृह दशा, महादशा का सहारा लेना चाहिए।

पं. भवानीशंकर केरिया
फोन : 9440057059
040-27564786
Comments System WIDGET PACK