अारटीसी कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल वापस

TSRTC employees strike back
हैदराबाद, 10 जून
तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसअारटीसी) के कर्मचारियों ने सोमवार, 11 जून से प्रस्तावित हड़ताल को अाज शाम वापस ले लिया। राज्य सरकार कर्मचारियों को 16 प्रतिशत अंतरिम राहत देने के लिए तैयार हो गयी।
इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य माँगों को भी मंजूर कर लिया गया। निगम में विभिन्न स्तरों पर नियुक्तियाँ करने के लिये सरकार तैयार हो गयी। तेलंगाना अांदोलन में तेलंगाना के अारटीसी कर्मचारियों ने भाग लिया था। इस अवधि के दौरान उन्हें वेतन नहीं दिया गया। इस मामले को भी निपटाते हुए कर्मचारियों को नगद बकाया राशि का भुगतान करने के अादेश सीएम के. चन्द्रशेखर राव ने दिये। साथ ही विभिन्न कारण बताते हुए समय-समय पर ड्राइवरों तथा कंडक्टरों को निलंबित करने की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए इसके लिए एक कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। कमेटी द्वारा जाँच करने के बाद अावश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इससे पूर्व अाज सुबह अारटीसी मजदूर संघ (टीएमयू) के नेताअों के साथ मंत्रियों ने एक बार पुनः चर्चा की। अारटीसी के मान्यता प्राप्त संघ टीएमयू के नेताअों के साथ मंत्री हरीश राव, ईटेला राजेन्दर तथा महेन्दर रेड्डा ने अाज बातचीत की। शनिवार के दिन मंत्रिमण्डल उप-समिति के साथ की गयी बातचीत में कोई भी मार्ग नहीं निकलने से अाज एक बार पुनः मंत्रियों ने बैठक की। बैठक में समस्या का समाधान नहीं निकला, तब दूरदराज जाने वाली बसों के ड्राइवरों व कंडेक्टरों को होने वाली समस्याअों को देखते हुए अारटीसी ने टिकटों का अारक्षण रोक दिया।
उधर, हड़ताल के लिये सभी कर्मचारियों को तैयार रहने का अा»ान मजदूर संघों की जेएसी के नेता राजी रेड्डा ने किया।
Comments System WIDGET PACK