डीएम अॉफिस के सामने किया अात्मदाह का प्रयास

uttar pradesh dm office
उन्नाव, 16 मई
जिले में उस वत्त हड़कम्प मच गया जब एक महिला ने डीएम कार्यालय में पहुंचकर अात्मदाह की कोशिश की। न्याय न मिलने से परेशान महिला ने मिट्टी का तेल डालकर अाग लगाने की कोशिश की। अानन-फानन में वहां मौजूद पुलिसकार्मियों ने महिला को रोका। वही अधिकारियों ने तत्काल महिला को महिला थाना इंस्पेक्टर को सौंप दिया और न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
मामला उन्नाव जनपद के कोतवाली अजगैन का है, जहां की रहने वाली एक महिला पिछले 6 महीनों न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रही है। महिला का अारोप है कि उसके पति के उसकी भाभी और अन्य महिलाअों से अवैध संबंध हैं। साथ ही अारोप है कि वह महिला के साथ मारपीट भी करता है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो चुके हैं। अाज वह अकेली रहती है और मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चो को पढ़ा रही है। महिला ने बताया कि अधिकारी न्याय दिलाने के साथ साथ पूरा सामान वापस करवाने की बात भी कह रहे हैं। वहीं इस सम्बन्ध में जब उन्नाव एएसपी नार्थ अनुप कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला की जो भी शिकायत है उसका जल्द ही निवारण कर दिया जायेगा।
Comments System WIDGET PACK