दहेज प्रताड़ना के चलते छत से कूदी

हैदराबाद, 29 जून
राजेंदर नगर थाना क्षेत्र के अत्तापुर में अतिरिक्त दहेज की माँग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने के कारण विवाहिता ने कल रात मकान की छत से कूदकर अात्महत्या का प्रयास किया। घायल महिला को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, तेजस्वी नगर, अत्तापुर निवसी शिव अग्रवल का पाँच वर्ष पूर्व नीलम अग्रवल के साथ विवाह हुअा। नीलम के माता-पिता ने माँग के अनुरूप दहेज दिया। इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग कर नीलम को शिव और उसकी माँ विजयलक्ष्मी शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे। इसी क्रम में कल सुबह से घर में झगड़ा हो रहा था। रोजाना की प्रताड़ना से तंग अाकर कल रात नीलम ने मकान की छत से कूदकर अात्महत्या का प्रयास किया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
Comments System WIDGET PACK